Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 12:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें
Headlines

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें

August 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 16 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें शिक्षा, सड़क, पर्यटन, स्वास्थ्य, पुलिस, ऊर्जा और कृषि समेत कई अहम क्षेत्रों से जुड़े फैसले शामिल हैं। कैबिनेट के अहम फैसले इस प्रकार हैं…

पथ निर्माण विभाग

  • सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा (NH-30) मार्ग के 19.43 किमी हिस्से को 2 लेन से 4 लेन करने पर 539 करोड़ रुपये की मंजूरी।
  • राजगीर खेल परिसर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक 7.40 किमी सड़क और आरओबी सहित 4 लेन सड़क के निर्माण पर 364 करोड़ रुपये स्वीकृत।

आपदा प्रबंधन विभाग

  • संदीप कुमार, सेवानिवृत्त विशेष कार्य पदाधिकारी को 6 माह (अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक) संविदा पर पुनर्नियुक्त करने की मंजूरी।

वित्त विभाग

  • पुराने वेतन अभिलेख नष्ट होने की स्थिति में भविष्य निधि की लंबित निकासी हेतु अंशदान और ब्याज निर्धारण के नियम तय।
  • गारंटी रिडेम्पशन फंड (GRF) में निवेश के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 1000 करोड़ रुपये अग्रिम की स्वीकृति।
  • NIC द्वारा विकसित ई-लाभार्थी पोर्टल के संचालन, परीक्षण और प्रशिक्षण पर अगले 3 वर्षों में 5.30 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति।

कृषि विभाग

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 बाजार प्रांगणों में राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना के तहत 6 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति।

सामान्य प्रशासन विभाग

  • वर्ष 2026 के लिए सरकारी दफ्तरों की छुट्टियों का कैलेंडर तय।
  • सरकारी नौकरी की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क घटाकर सिर्फ 100 रुपये करने और मुख्य परीक्षा का शुल्क माफ करने की मंजूरी।

पर्यटन विभाग

  • नालंदा जिले के राजगीर में दो और वैशाली जिले में एक पाँच सितारा होटल/रिसॉर्ट पीपीपी मोड पर बनाने की मंजूरी।

गन्ना उद्योग विभाग

  • बिहार ईख विकास सेवा नियमावली-2025 को स्वीकृति।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

  • बांका जिले के मौथाबाड़ी में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वाहिनी मुख्यालय के निर्माण के लिए 46 एकड़ जमीन निःशुल्क हस्तांतरित।
  • मधेपुरा जिले के चौसा में 132/33 केवी ग्रीड सब-स्टेशन निर्माण के लिए 2.25 करोड़ रुपये भुगतान पर 2 एकड़ जमीन ऊर्जा विभाग को हस्तांतरित।

शिक्षा विभाग

  • राजकीय शिक्षक पुरस्कार राशि 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की स्वीकृति।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग

  • स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती (23 अगस्त) हर साल गया में राजकीय समारोह के रूप में मनाने का फैसला।

स्वास्थ्य विभाग

  • बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) संवर्ग नियमावली-2025 में संशोधन को मंजूरी।

नीतीश कैबिनट की बैठक के फैसलों से छात्रों को सस्ती परीक्षा शुल्क की राहत, शिक्षकों को दोगुना सम्मान राशि, किसानों और बाजार प्रांगणों को नई योजनाओं का लाभ, पर्यटकों को होटल-रिसॉर्ट की सौगात, पुलिस बल को नया मुख्यालय और सरकारी कर्मियों को छुट्टियों का लाभ मिलेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : जीएम कल्याणजी प्रसाद के एक्शन मोड में आते ही कोयला माफियाओं में हड़कंप… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजीएम कल्याणजी प्रसाद के एक्शन मोड में आते ही कोयला माफियाओं में हड़कंप… जानें कैसे
Next Article नीतीश कुमार : जंगलराज से सुशासन तक की यात्रा

Related Posts

Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.