WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने शनिवार को गुरुनानक स्कूल स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में कंटेनमेंट जोन हिंद पीढ़ी के लिए की गई व्यवस्था से संबंधित पूरी जानकारी लेते हुए उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूप में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान हिन्द पीढ़ी के आसपास के क्षेत्रों में स्क्रीनिंग का काम करने के लिए रवाना होने वाली टीम को भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया।
कमांड एंड कंट्रोल रूम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची लोकेश मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, सिटी एसपी यातायात एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

