Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव, निजी प्रैक्टिस पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री
Headlines

रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव, निजी प्रैक्टिस पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री

September 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिम्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों की श्रेणी में लाना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से अपनी भूमिका निभाएं। हर स्तर पर बदलाव लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रिम्स की व्यवस्था को बदलने के लिए मैं पूरी तरह गंभीर हूं। इस दिशा में मेरी लगातार सीएम से बातचीत होती रहती है और उनका मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिल रहा है। बहुत जल्द रिम्स में एक बड़ा और व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। थोड़ा समय जरूर लग सकता है, लेकिन बदलाव की बयार अब लोगों को दिखने लगी है और आने वाले समय में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। मौका था राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में आयोजित शासी परिषद की बैठक का। स्वास्थ्य मंत्री इसी महत्वपूर्ण बैठक में बोल रहे थे ।

निजी प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकारी ड्यूटी के दौरान बाहर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया को त्वरित गति देने का आदेश निदेशक को दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में खराब पड़े वेंटीलेटरों को बदलने/मरम्मत करने, बिल्डिंग की मरम्मत और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का भी निदेश दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि निदेशक को कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं और आने वाले समय में रिम्स में ठोस बदलाव नजर आएगा।

रिम्स निदेशक ने बैठक को सकारात्मक और परिणामदायक बताया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में रिम्स में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 9 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें शेष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

16 एजेंडों में सबसे अहम मुद्दे

  • खरीद प्रक्रिया में देरी और उसकी समस्याएं
  • ट्रॉमा सेंटर की खामियां
  • खराब वेंटीलेटर और रखरखाव
  • आवश्यक मशीनों की खरीद और उपयोग
  • इलाज की वर्तमान स्थिति और सुधार की रूपरेखा

ये रहे मौजूद

बैठक में विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव, रिम्स निदेशक, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिनपास निदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में रिम्स-2 पर बवाल, JLKM के देवेंद्र सहित हल-बैल लेकर उतरे लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRMC का जीरो टॉलरेंस ऑन लिटरिंग शुरु, 6 दुकानों पर ठोका जुर्माना
Next Article NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, तीखी नोकझोंक और हाथापाई

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.