Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 05:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RMC का जीरो टॉलरेंस ऑन लिटरिंग शुरु, 6 दुकानों पर ठोका जुर्माना
Headlines

RMC का जीरो टॉलरेंस ऑन लिटरिंग शुरु, 6 दुकानों पर ठोका जुर्माना

September 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RMC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : शहर को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए RMC यानी रांची नगर निगम अब पूरी तरह सख्त हो गया है। “Zero tolerance on littering” की नीति के तहत शहर के बाजारों और गलियों में लगातार कार्रवाई हो रही है। निगम का फोकस केवल सफाई कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की आदतें बदलवाना और जिम्मेदारी का बोध कराना भी है।

अपर बाजार बना निगरानी का केंद्र

शनिवार को उप प्रशासक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अपर बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण हुआ। निरीक्षण दल ने सफाई व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। जहां गंदगी या नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां सीधे कार्रवाई की गई। कुल छह प्रतिष्ठानों पर 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

किन पर हुई कार्रवाई?

  • श्री नारायणी ट्रेडर्स – ₹2,000
  • बालाजी कलेक्शन – ₹2,000
  • दीपाली स्टोर – ₹2,000
  • बालाजी फैशन/ड्यूक एक्सक्लूसिव – ₹2,000
  • एसएस सारी – ₹5,000
  • अरुण कुमार – ₹5,000

इन दुकानों को चेतावनी दी गई कि यदि आगे भी गंदगी फैलाते पाए गए तो और कड़ी कार्रवाई होगी।

सिर्फ जुर्माना नहीं, सुधार के निर्देश भी

उप प्रशासक ने सभी दुकानदारों को साफ कहा कि हरा (गीला कचरा) और नीला (सूखा कचरा) डस्टबिन रखना अब अनिवार्य है। निगम के वाहनों को कचरा तभी सौंपा जाए जब वह अलग-अलग हो। यह केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

“अब नहीं चलेगी लापरवाही”

निरीक्षण के दौरान रविंद्र कुमार ने कहा… “रांची नगर निगम अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। जो नियम तोड़ेगा, उस पर तुरंत जुर्माना और कार्रवाई होगी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।”

RMC की अपील

रांची नगर निगम ने सभी भवन मालिकों और व्यवसायियों से पुनः अपील की है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करें और शहर को स्वच्छ रखने में भागीदार बनें।

इसे भी पढ़ें : खूंखार ‘आयरन लेडी’ का सरेंडर, उसके हुक्म पर तय होते थे जिंदगी और मौ’त के फासले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोशल मीडिया पर छाया ‘नैनो बनाना’ ट्रेंड, जानें कैसे मिनटों में तैयार करें 3D अवतार
Next Article रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव, निजी प्रैक्टिस पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.