Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 05:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, तीखी नोकझोंक और हाथापाई
Headlines

NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल, तीखी नोकझोंक और हाथापाई

September 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NDA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamui (Bihar) : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र के बटिया में शनिवार को आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन अचानक हंगामे में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर नेताओं के स्वागत और स्थान को लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंच पर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई।

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने संभाले हालात

स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल को बीच-बचाव करना पड़ा। जवानों ने मंच को घेरकर नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं में गुस्सा और मायूसी दोनों देखने को मिली।

NDA में पर्दे की पीछे की लड़ाई हुई सार्वजनिक,
जनता के सामने नेताओं ने खोया शिष्टाचार।

बिखर रही NDA, जीत रहा INDIA -✊ pic.twitter.com/4P72pYAksN

— Bihar Congress (@INCBihar) September 13, 2025

केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता बिना भाषण लौटे

हंगामे की वजह से मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और जदयू नेता श्याम रजक ने सभा को संबोधित करना उचित नहीं समझा। दोनों बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम स्थल से लौट गए। वहीं, लोजपा (आर) नेता संजय मंडल भी मंच पर स्थान न मिलने से नाराज होकर अपने समर्थकों संग बाहर चले गए।

सम्मेलन की गरिमा धूमिल

हंगामे के बाद पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद भी कार्यक्रम से वापस लौट गए। हालांकि मंत्री सुमित कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ अंत तक मंच पर बने रहे। इस विवाद ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। आयोजकों ने माना कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा और प्रबंधन को और सख्त करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : फिर सुर्खियों में तेज प्रताप : कभी खटिया पर जा बैठे, तो कभी खुद परोसा खाना…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव, निजी प्रैक्टिस पर भी होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री
Next Article असरुद्दीन और पप्पु सोनार के धराते ही खुला बड़ा राज, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.