अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची का धुर्वा डैम इन दिनों लोगों की भीड़ से पटा हुआ है। प्रशासन ने एक फाटक खोल दिया है और दूसरे फाटक से पानी तेज धार में ओवरफ्लो होकर गिर रहा है। यह नज़ारा देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। पानी की गरजती आवाज़ और उसकी रफ्तार किसी भी वक्त बड़ा हादसा कर सकती है। इसके बावजूद लोग परिवार और बच्चों संग डैम किनारे पहुंच रहे हैं। कई युवक-युवतियां सेल्फी ले रहे हैं, तो कुछ महिलाएं पानी के तेज बहाव के पास रील और फोटोशूट करने में व्यस्त हैं। आसपास मौजूद लोग भी मानते हैं कि ये लापरवाही किसी हादसे को न्योता देने जैसी है।
विशेषज्ञों की चेतावनी
पानी विशेषज्ञ बताते हैं कि डैम से निकलने वाला पानी बेहद फिसलन भरा और तेज बहाव वाला होता है। सिर्फ एक चूक जानलेवा साबित हो सकती है। किनारे खड़े लोग अचानक फिसलकर गहराई में जा सकते हैं, जहां से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन है।
प्रशासन की चिंता और सख्ती
जिला प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे डैम के पास भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने साफ कहा है –
- खतरे की जगह पर सेल्फी और फोटोशूट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होगी।
- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
मौत से खेलने का जुनून
डैम किनारे खड़े लोगों की यह लापरवाही सवाल खड़े करती है। क्या सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में डालना सही है? ध्रुव डैम इस वक्त सिर्फ पानी का नहीं, बल्कि लापरवाही का भी उफान देख रहा है।
इसे भी पढ़ें : भाभी से नाजायज संबंध ने दी खौफनाक मौ’त… जानें पूरा मामला

