अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट niperraebareli.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4 पदों पर नियुक्ति होगी।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इस भर्ती के तहत असिस्टेंट रजिस्ट्रार, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड-II के पद शामिल हैं।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में मास्टर डिग्री और न्यूनतम 8 साल का प्रशासनिक/शैक्षणिक अनुभव होना चाहिए।
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री और 5 साल का कार्य अनुभव (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के रूप में) अनिवार्य है।
असिस्टेंट ग्रेड-II के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमा और छूट
असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड-II पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
पे-लेवल 10 के पदों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है।
अन्य नॉन-टीचिंग पदों के लिए शुल्क 590 रुपये निर्धारित किया गया है।
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niperraebareli.edu.in पर जाएं।
“Recruitment/Career” सेक्शन में उपलब्ध नॉन-टीचिंग भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का आगाज, CM हेमंत का बड़ा संदेश

