Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » MBBS-BDS छात्रों को रिम्स से तोहफा, मिलेगा एम्स जितना… जानें क्या
Headlines

MBBS-BDS छात्रों को रिम्स से तोहफा, मिलेगा एम्स जितना… जानें क्या

September 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिम्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में पढ़ने वाले एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर स्टाइपेंड मिलेगा। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई रिम्स की स्थायी वित्त और लेखा समिति की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

नए पदों पर नियुक्ति और रिक्तियों की भरती

बैठक में सहायक प्राध्यापक और वरीय रेजिडेंट के नौ नए पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संस्थान में अन्य रिक्त पदों को भरने का भी रास्ता साफ कर दिया गया। समिति ने रिम्स के प्रस्तावित नए पदों के सृजन के लिए स्पष्ट वेतनमान और शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा देने का निर्देश दिया।

ब्लड वैन और स्टाइपेंड में बढ़ोतरी

बैठक में ब्लड मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन वैन खरीदने की अनुमति भी दी गई। सबसे बड़ा निर्णय एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का रहा। समिति ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि रिम्स के छात्रों को एम्स के बराबर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

वित्तीय पारदर्शिता और भवनों का आधुनिकीकरण

रिम्स द्वारा प्रस्तुत 2023-24 का वार्षिक लेखा विवरण समिति ने सिद्धांत रूप से मंजूर किया, लेकिन अंतिम स्वीकृति के लिए इसे सीएजी के पास भेजने का फैसला लिया गया। इसके अलावा निर्देश दिया गया कि संस्थान की सभी इमारतों का आधुनिकीकरण किया जाए, ताकि मरीजों और परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ट्रॉमा सेंटर और नई सुविधाएं

बैठक में बीएसएनएल भवन की जर्जर स्थिति पर चर्चा हुई। इसे पहले ही भवन निर्माण विभाग द्वारा कंडम घोषित किया जा चुका है। निर्णय लिया गया कि इस भवन को हटाकर यहां आधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। साथ ही, रिम्स में एचएमआईएस प्रणाली को सीडैक के माध्यम से लागू करने और दो नई उच्च गुणवत्ता वाली कैंटीन सेवाएं शुरू करने पर भी सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें : “पति को रास्ते से हटा दो, खर्च की चिंता मत करो”, फिर हुआ खू’नी खेल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“पति को रास्ते से हटा दो, खर्च की चिंता मत करो”, फिर हुआ खू’नी खेल… जानें
Next Article South Asia in the Crossfire : Deep State Games and India’s Role as Stabiliser

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.