Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 07:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में सेना ने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’, CM बोले- हर संभव मदद करेगी सरकार
Headlines

रांची में सेना ने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’, CM बोले- हर संभव मदद करेगी सरकार

September 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि डिफेंस एक्सपो का आयोजन के मकसद को पूरा करने में हमें जरूर सफलता मिलेगी। झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है, इस राज्य में डिफेंस सेक्टर से जुड़े उद्योग क्षेत्र के विस्तार की भी प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। मौका था “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का। तीन दिवसीय यह समारोह राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी है। गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन यहां बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।

झारखंड में उद्योग विस्तार की असीम संभावनाएं

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है। यहां रक्षा सेक्टर में उपयोग होने वाले रॉ-मैटेरियल प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यहां पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम की भी उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई बड़े-बड़े उद्योग संस्थान स्थापित हुए है। उद्योग के विस्तार में भी इस राज्य का देश में अलग पहचान रहा है। कई छोटे-बड़े उद्योग यहां पले-बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार गलत नीति निर्धारण के कारण कुछ चीजें समाप्त होती नजर आती है। हम सभी लोग ये जानते हैं कि एचईसी जैसी उद्योग संस्थान रांची में स्थापित है। इस संस्थान के सहयोग से देश के भीतर कई अन्य औद्योगिक संस्थाएं आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एचईसी सैटेलाइट तथा परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में भी अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचईसी की स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं है, यह जानकर काफी तकलीफ होती है आखिर किस वजह से इतना बड़ा उद्योग संस्थान आज उम्मीद के अनुरूप खरा नहीं उतर पा रहा है।

राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत है कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय स्थापित कर आपसी सहयोग से उद्योग संस्थाओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे ताकि उद्योग के क्षेत्र में राज्य तथा देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर प्रयास करने से डिफेंस से जुड़े इंडस्ट्री सेक्टर में नए आयाम जोड़े जा सकते हैं। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख आज हमारे बीच यहां मौजूद हैं। एमएसएमई के क्षेत्र में भी इनके द्वारा किया जा रहा प्रयास एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से डिफेंस सेक्टर को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

डिफेंस एक्सपो का अवलोकन

इस अवसर पर गवर्नर संतोष कुमार गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया। इस डिफेंस एक्सपो में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान, मुख्य सचिव अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, पूर्वी कमान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सूरत सिंह, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 30 IPS अधिकारी इधर से उधर, राकेश रंजन बने रांची SSP… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में जवान लड़के को मिली रूह कंपाने वाली मौ’त… जानें
Next Article ‘न्याय’ की दहलीज पर दम तोड़ते 156 रिश्तों में जान फूंक गया DLSA

Related Posts

Headlines

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
झारखंड

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026

गांव के खूंटे से खुला स्वावलंबन का रास्ता, अब चौखट से निकलकर डेयरी क्रांति लाएंगी सुधा सखियां

October 15, 2026

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.