Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘न्याय’ की दहलीज पर दम तोड़ते 156 रिश्तों में जान फूंक गया DLSA
Headlines

‘न्याय’ की दहलीज पर दम तोड़ते 156 रिश्तों में जान फूंक गया DLSA

September 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DLSA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची व्यवहार न्यायालय में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन एक ऐसी उपलब्धि के साथ हुआ, जिसने कई परिवारों की जिंदगी में नई उम्मीद जगाई। अदालत की औपचारिक कार्यवाही के बीच DLSA के इस तरह के प्रयास ने न केवल कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाया, बल्कि टूटते रिश्तों की डोर को फिर से जोड़ गया।

शुरुआत धीमी, लेकिन परिणाम उम्मीद से बढ़कर

अभियान की शुरुआत 15 सितंबर 2025 को हुई। पहले दिन केवल 2 मामले सुलझ सके, लेकिन दूसरे दिन 33 मामले, तीसरे दिन 41 मामले और चौथे दिन 40 मामले निपटाए गए। अभियान के अंतिम दिन भी 40 मामलों का समाधान किया गया। इस प्रकार, पांच दिनों में कुल 156 मामले सफलतापूर्वक निपटाए गए।

इन मामलों पर दिखा असर

इस विशेष अभियान में मुख्य रूप से पारिवारिक और सामाजिक विवादों को सुलझाने पर जोर दिया गया। इस विशेष मध्यस्थता अभियान में तलाक से जुड़े मामले, वैवाहिक पुनर्स्थापना, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण, बच्चों की संरक्षकता और अभिरक्षा, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, आईपीसी की धारा 498ए तथा घरेलू हिंसा से संबंधित अन्य मामले शामिल थे। इन सभी मामलों में मध्यस्थों और अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर सहमति बनाई।

राहत की सांस और नई शुरुआत

अभियान के दौरान कई ऐसे परिवार सामने आए, जिनके रिश्ते लंबे समय से अदालत की दहलीज पर दम तोड़ने वाले थे। पर कानून के धुरंधरों के समझाने-बुझाने का बेहरीन तरीका लोगों के मन के भीतर की खटास को दूर करने में सफल रहा। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अभियान से लोगों का भरोसा बढ़ता है। जहां अदालतों में वर्षों तक मामले लंबित रहते हैं, वहीं मध्यस्थता के जरिए कुछ ही दिनों में विवाद सुलझाना बड़ी उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें : DLSA रांची ने सुलझाये रिश्तों के गिले-शिकवे, लौट आई मुस्कान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में सेना ने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’, CM बोले- हर संभव मदद करेगी सरकार
Next Article रांची के इन चार रेलवे स्टेशनों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.