Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार सरकार ने दी बड़ी चेतावनी : जमीन खरीदने से पहले यह जानना बेहद जरूरी
बिहार

बिहार सरकार ने दी बड़ी चेतावनी : जमीन खरीदने से पहले यह जानना बेहद जरूरी

September 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad :  बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के सभी रैयतों और आम नागरिकों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। विभाग का कहना है कि जमीन की खरीद-बिक्री में सबसे बड़ी समस्या विवादित भूमि से जुड़ी होती है, जिससे खरीदारों को आर्थिक नुकसान और कानूनी विवादों का सामना करना पड़ता है।

दाखिल-खारिज प्रक्रिया और विवादित भूमि

विभाग के मुताबिक, दाखिल-खारिज आवेदन अस्वीकृत होने का सबसे बड़ा कारण यही है कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई है, वह विवादित होती है। कई बार उस पर पहले से किसी और का दावा होता है। इसलिए खरीदार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जमीन का मालिक वही व्यक्ति है जो रजिस्ट्री करा रहा है और उसके नाम पर वैध जमाबंदी भी मौजूद है।

किन बातों की जांच जरूरी?

भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि जमीन खरीदने से पहले जमाबंदी की स्थिति अवश्य देखें। जमीन की श्रेणी (कैसरे हिंद, गैरमजरूआ खास, गैरमजरूआ आम, भूदान बंदोबस्ती) की जानकारी लेना भी जरूरी है। बिना बंटवारे वाली जमीन खरीदने से भविष्य में विवाद हो सकता है, इसलिए हमेशा बंटवारे के बाद बनी नई जमाबंदी के आधार पर ही खरीदारी करें।

सीमांकन और ऑनलाइन सुविधा

खरीद से पहले खाता, रकवा, चौहद्दी और खेसरा संख्या का मिलान करें। सीमांकन और चहारदीवारी कराने से भविष्य में विवाद से बचा जा सकता है। विभाग ने बताया कि अब ऑनलाइन पोर्टल https://bhumijankari.bihar.gov.in पर जाकर कोई भी व्यक्ति जमीन की स्थिति की जांच कर सकता है।

किन जमीनों पर है बिक्री प्रतिबंध

कानून के अनुसार, हाट-बाजार की जमीन, कब्रिस्तान, शमशान भूमि, सैरात भूमि, मंदिर-मठ की भूमि की बिक्री प्रतिबंधित है। इनकी रजिस्ट्री अवैध मानी जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

विभाग की चेतावनी

अंचलाधिकारी करायपरसुराय मणिकांत कुमार ने कहा कि खरीदारों को दस्तावेजों की गहन जांच करनी चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही से जीवन की सबसे कीमती संपत्ति विवाद में फंस सकती है।

इसे भी पढ़ें : ‘न्याय’ की दहलीज पर दम तोड़ते 156 रिश्तों में जान फूंक गया DLSA

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के इन चार रेलवे स्टेशनों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
Next Article कुड़मी समाज आंदोलन पर कलकत्ता HC सख्त, कहा– आपात सेवाओं में बाधा बर्दाश्त नहीं

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.