Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय हॉकी टीम के सूरमाओं को सीएम नीतीश ने नवाजा, दिया बड़ा तोहफा
स्पोर्ट्स

भारतीय हॉकी टीम के सूरमाओं को सीएम नीतीश ने नवाजा, दिया बड़ा तोहफा

September 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : हीरो एशिया कप 2025 में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘संवाद’ भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

खिलाड़ियों और स्टाफ को मिला बड़ा इनाम

कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कुल 2.5 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई।

राजगीर में हुआ था एशिया कप का आयोजन

यह एशिया कप प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुई थी। इसमें भारत सहित चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीमें शामिल हुई थीं। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब जीता।

खिलाड़ियों ने जताया आभार

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सम्मान समारोह में कहा कि बिहार के लोगों में हॉकी के प्रति गजब का जुनून है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों को जिस तरह सम्मान और प्रोत्साहन दिया है, उसकी हर जगह चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां के लोग खिलाड़ियों से विशेष लगाव रखते हैं।

बड़ी हस्तियों की मौजूदगी

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खेल विभाग के अधिकारी, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह समेत भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बिहार में बनेगा साइबर अपराध का ‘सिक्योरिटी हब’, 14.74 करोड़ फंड पास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएग्जीबिटर्स से फूड जोन तक, एक्सपो उत्सव मेले ने चौथे दिन खींची हजारों की भीड़
Next Article रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: खिलाड़ियों के लिए खास Vacancy

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.