Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एग्जीबिटर्स से फूड जोन तक, एक्सपो उत्सव मेले ने चौथे दिन खींची हजारों की भीड़
Headlines

एग्जीबिटर्स से फूड जोन तक, एक्सपो उत्सव मेले ने चौथे दिन खींची हजारों की भीड़

September 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एक्सपो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची में आयोजित एक्सपो उत्सव 2025 ने शहरवासियों को चार रोज से शॉपिंग, स्वाद और मनोरंजन का अनोखा अनुभव दे रहा है। एग्जीबिटर, कंज्यूमर और अर्बन हैंगर में लगे स्टॉल्स ने मेले में आए लोगों को बिल्कुल नए अंदाज में भारतीय और विदेशी उत्पादों से रूबरू कर रहा है।

एग्जीबिटर हैंगर : तकनीक, फर्नीचर और कलाकारी का मिलन

एग्जीबिटर हैंगर में स्टॉल्स की भरमार थी। किचन गैलरी, सिंक और एप्लायंस, एक्वल सैनिटरी फिटिंग्स, एयर कंडीशनर, टाटा पावर सोलर रूफ और प्रीमियम फर्नीचर ने लोगों को आधुनिक और प्रगतिशील जीवनशैली की झलक दी। वहीं, मुरादाबाद के आर्टिफैक्ट्स, तुर्की के कार्पेट और अफगान ड्राई फ्रूट्स ने विदेशी और पारंपरिक कलाकारी का सुंदर संगम पेश किया। स्टॉल्स की विविधता में डबलू पी सी डोर्स विंडोज, क्यूबा हार्डवेयर फिटिंग्स, प्रिंटर्स, स्पीकर्स, टीवी और कमर्शियल कूलर तक शामिल थे। हर स्टॉल ने अपने प्रदर्शन से आगंतुकों को खींचा और खरीदारी के लिए प्रेरित किया।

अर्बन हैंगर : जोधपुर की लकड़ी कला और घरेलू सजावट

अर्बन हैंगर में जोधपुर की पारंपरिक लकड़ी कलाकारी ने लोगों का ध्यान खींचा। झूले, कुर्सियां और घरेलू सजावट के अनोखे आइटम्स ने मेले में एक अलग ही रंग भर दिया। पर्यटक और स्थानीय निवासी इस कलाकारी को देखकर खरीदारी करने के लिए उत्साहित नजर आए।

कंज्यूमर हैंगर : विदेशी और घरेलू उत्पादों की धूम

कंज्यूमर हैंगर में मसाज कुर्सियों और मशीनों से लेकर बच्चों के खिलौने, घरेलू सजावट, सिल्क साड़ियां और थाईलैंड के फुटवियर तक सब कुछ मौजूद था। ओमान के खजूर, ईरान की ज्वेलरी, कन्नौज के इत्र, अरब के परफ्यूम, मलेशिया, चीन और सिंगापुर के होम डेकोर आइटम्स, अलीगढ़ के पीतल और कानपुर के डिजाइनर बैग्स, बनारसी सिल्क और केरल-गुजरात-हैदराबाद के नमकीन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने पिंक हैंगर में कपड़े और कॉस्मेटिक्स की खरीदारी में खास रुचि दिखाई।

सिंगिंग प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जलवा

शुक्रवार की शाम सिंगिंग प्रतियोगिता ने मेले में एक नई ऊर्जा भर दी। झारखंड के युवाओं ने अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी मधुर आवाज़ और मंचीय प्रस्तुति ने उत्सव में रोमांच और खुशी का माहौल बना दिया।

फूड जोन : स्वाद का संगम

मेला सिर्फ़ शॉपिंग और स्टॉल्स तक ही सीमित नहीं रहा। फूड जोन में भोला लिट्टी, कैफे मायसा के वैफल्स, रॉलिक आइसक्रीम, नान-सब्जी, छोले भटूरे, डोसा, इडली, डूस्का, सैंडविच, कुल्फी, जूस, मॉकटेल, फ्रूट शेक, पानी पूरी, समोसा और जलेबी का स्वाद लोगों ने खूब चखा।

विशेष आकर्षण : मिडनाइट मार्केट और तंबोला

शनिवार को मेला मिडनाइट मार्केट के लिए खुला रहेगा, जो रात 11 बजे तक जारी रहेगा। शाम 7 बजे से तंबोला का गेम लोगों को जोड़ेगा और मस्ती का डबल आनंद देगा। यह उत्सव सोमवार, 22 सितंबर तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : क्राइम कंट्रोल और जनता की सुरक्षा… रांची के नए SSP राकेश रंजन का संकल्प

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर DC-SP का सख्त निर्देश- CCTV अनिवार्य, DJ पर रोक
Next Article भारतीय हॉकी टीम के सूरमाओं को सीएम नीतीश ने नवाजा, दिया बड़ा तोहफा

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.