Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर : देवघर के इस बैंक में अचानक घुसे छह हथियारबंद गुंडे, फिर मचा तहलका
Headlines

बड़ी खबर : देवघर के इस बैंक में अचानक घुसे छह हथियारबंद गुंडे, फिर मचा तहलका

September 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
देवघर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Deoghar : सोमवार की दोपहर देवघर जिले का मधुपुर बाजार अचानक सनसनीखेज वारदात से दहल उठा। शहर के बीचों-बीच स्थित HDFC बैंक में फिल्मी अंदाज में घुसे छह हथियारबंद अपराधियों ने महज कुछ मिनटों में करोड़ों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, बैंक में रोज की तरह ग्राहकों की आवाजाही और कर्मचारियों की चहल-पहल थी, लेकिन अगले ही पल गोलियों की धमकी और मारपीट की आवाज़ें गूंजने लगीं।

डकैतों की एंट्री और खौफ का मंजर

चश्मदीदों के मुताबिक, हथियारबंद अपराधी जैसे ही बैंक में दाखिल हुए, उन्होंने सबसे पहले गार्ड और कर्मचारियों को काबू में किया। हाथों में रिवॉल्वर और देशी कट्टा देखकर बैंक कर्मचारी सहम गए। हथियारों के बल पर अपराधियों ने सबको किनारे कर दिया और मारपीट कर कर्मचारियों को बंधक जैसा बना लिया। पलभर में माहौल डर और खौफ से भर गया।

कैश और सोने को भरा बैग में

डकैतों की योजना बेहद सुनियोजित लग रही थी। उन्होंने सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया और वहां रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और कीमती सामान उठाकर बैगों में भर लिये। कुछ ही मिनटों में बैंक का कैश बॉक्स खाली हो गया। इसके बाद सभी  जाते-जाते अपराधियों ने बाहर से शटर भी बंद कर दिया, ताकि पीछा करने की कोई कोशिश न हो सके।

डकैती के बाद पसरा सन्नाटा

अपराधियों के फरार होते ही बैंक के भीतर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोग शटर खुलवाने के लिए जोर आज़माइश करने लगे। जब तक बाहर के लोग कुछ समझ पाते, लुटेरे गायब हो चुके थे। बैंक कर्मचारियों ने घबराते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस सायरन की आवाज़ से गूंज उठा।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लूटी गई रकम करोड़ों रुपये तक हो सकती है, लेकिन बैंक प्रबंधन और पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा साझा नहीं किया है। वारदात की फैली खबर के बाद देवघर के एसपी कुमार सौरभ भी बैंक पहुंचे हैं। उनकी देखरेख में पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही विशेष टीम भी बनाई गई है जो जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें : DC मनीष कुमार हुए सख्त, अब शराब दुकानों पर नहीं चलेगी मनमानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार TRE-4 भर्ती और STET पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान… जानें क्या
Next Article पिठोरिया में बाइक चोरों का बढ़ता आतंक, दो रोज में दूसरी वारदात… देखें CCTV फुटेज

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.