Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 12:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिठोरिया में बाइक चोरों का बढ़ता आतंक, दो रोज में दूसरी वारदात… देखें CCTV फुटेज
Headlines

पिठोरिया में बाइक चोरों का बढ़ता आतंक, दो रोज में दूसरी वारदात… देखें CCTV फुटेज

September 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पिठोरिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची का पिठोरिया थाना क्षेत्र इन दिनों बाइक चोरों का अड्डा बनता जा रहा है। बीते दो दिनों के भीतर यहां लगातार दूसरी चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। लोग अब अपनी गाड़ियों को लेकर बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 20 सितंबर की सुबह की बात है। पिठोरिया निवासी विनय कुमार केशरी हमेशा की तरह अपनी बाइक घर के पास खड़ी करके अंदर चले गए। लेकिन जब लौटे तो उनकी हीरो स्प्लेंडर (नंबर JHOIAA 7116) गायब थी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, मगर बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

आज भोर में हुई दूसरी वारदात

लोग अभी पहली चोरी को भूले भी नहीं थे कि 22 सितंबर को सुबह एक और घटना हो गई। इस बार निशाना बने सुबोध गोप, जो सिपाही गोप के बेटे हैं। उनकी बजाज पल्सर (नंबर JH01CZ7624) दुकान के सामने से चोरी हो गई। घटना का वक्त सुबह 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है, जब बाजार में हलचल शुरू हो चुकी थी।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का मंजर

इस दूसरी वारदात में चोरों की करतूत साफ तौर पर कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते हुए संदिग्ध नजर आ रहे हैं। यही फुटेज अब पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत साबित हो सकता है।

रांची के पिठोरिया में बाइक चोरों का आतंक… दो दिन में दो वारदात, कैमरे में कैद पूरी घटना#bikers #THIEF #ranchinews #JharkhandUpdate #newssamvad pic.twitter.com/QquI6qawg6

— News Samvad (@newssamvaad) September 22, 2025

पुलिस की जांच और गश्त

लगातार चोरी की वारदातों ने पिठोरिया पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इलाके के लोग परेशान

इलाके के लोग इन घटनाओं से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि जब दिन-दहाड़े बाइक चोरी हो सकती है और चोर आराम से फरार हो जाते हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। लोग चाहते हैं कि पुलिस गश्त बढ़ाए और चोरों पर सख्ती से कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : देवघर के इस बैंक में अचानक घुसे छह हथियारबंद गुंडे, फिर मचा तहलका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर : देवघर के इस बैंक में अचानक घुसे छह हथियारबंद गुंडे, फिर मचा तहलका
Next Article प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर दो बच्चों की मां ने कर दिया खतरनाक कांड… जानें क्या

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.