Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 02:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम नीतीश ने गोपालगंज और वैशाली को दिया बंपर तोहफा… जानें क्या
Headlines

सीएम नीतीश ने गोपालगंज और वैशाली को दिया बंपर तोहफा… जानें क्या

September 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनता को तोहफे दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गोपालगंज जिले के सबेया एयरफील्ड से 1585 करोड़ रुपये की 185 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 124 नई योजनाओं का शिलान्यास और 61 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को मूर्त रूप देते हुए मीरगंज बाईपास पर रेल ऊपरी पुल, थावे मंदिर के सम्पर्क मार्ग, गोपालगंज बाईपास सड़क और कटैया औद्योगिक क्षेत्र के विकास जैसी बड़ी परियोजनाओं की नींव रखी।

जीविका दीदियों और लाभुकों से संवाद

कार्यक्रम में जीविका दीदियों, पेंशनधारियों और अन्य लाभुकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। लोगों ने बताया कि पेंशन और मानदेय में हुई बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी वर्गों का उत्थान करना है।

आज गोपालगंज जिले में 1585 करोड़ रुपए की लागत से कुल 185 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में… pic.twitter.com/mIeKebZETi

— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 28, 2025

महिलाओं और कर्मियों के लिए राहत

सरकार ने कई योजनाओं और मानदेय में बढ़ोतरी की है। किसान सलाहकारों का मानदेय 13 हजार से 21 हजार, रसोइयों का मानदेय 1650 से 3300, गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 से 1121 रुपये और कलाकार पेंशन 3 हजार रुपये कर दी गई है। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

वैशाली को भी मिला 744 करोड़ का पैकेज

गोपालगंज के साथ-साथ वैशाली जिले को भी मुख्यमंत्री ने 744 करोड़ की 331 योजनाओं का तोहफा दिया। इनमें हाजीपुर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, लालगंज-सराय रोड चौड़ीकरण, सदर अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और गोरौल-सोंधों-मथनामल रोड चौड़ीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

आज वैशाली जिले में लगभग 745 करोड़ रुपए की लागत से कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर… pic.twitter.com/cYye9IX2Xt

— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 28, 2025

पेंशनधारियों को राहत

वैशाली के कार्यक्रम में भी पेंशनधारियों और लाभुकों ने मुख्यमंत्री के सामने खुशी जाहिर की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय, विद्यालय रात्रि प्रहरी का मानदेय और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाया गया है।

“सरकार सबके उत्थान के लिए काम कर रही है”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने जीविका दीदियों की तारीफ करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और जनता से एकजुट होकर बिहार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

आज वैशाली जिले में लगभग 745 करोड़ रुपए की लागत से कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर… pic.twitter.com/ZvBrayYpM3

— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 28, 2025

इसे भी पढ़ें : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: 11,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: 11,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां
Next Article डीसी मनीष के हाथों खुला मां अम्बे का पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.