Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 01:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: 11,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां
बिहार

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: 11,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां

September 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा फैसला किया है। नगर विकास-आवास विभाग ने 15,628 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से 11,244 पदों पर सीधी बहाली होगी। विभागीय मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि इस पहल से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा।

शहरीकरण ने बढ़ाई जरूरत

राज्य में पिछले एक दशक में शहरीकरण तेज़ी से बढ़ा है। 2011 की जनगणना में जहां शहरी आबादी 10.87% थी, वहीं अब यह 15.25% हो चुकी है। नगर निकायों की संख्या भी 142 से बढ़कर 264 हो गई है। ऐसे में शहरी क्षेत्रों के कामकाज और मॉनिटरिंग को सुचारू रखने के लिए इन पदों का सृजन किया गया है।

किन विभागों में होगी बहाली

नए पद प्रशासनिक प्रभाग, स्वच्छता और अवसंरचना प्रभाग, नगर प्रबंधन, जल आपूर्ति, सड़क योजना और नगर नियोजन जैसे अहम क्षेत्रों में सृजित किए गए हैं। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भी नियुक्तियां होंगी।

प्रमुख पदों का विवरण

विभागीय आंकड़ों के अनुसार –

  • सीएमडी, जीआईएस और ड्राफ्ट्समैन के 246 पद

  • विधि सहायक, सहायक पदाधिकारी और विधि पदाधिकारी के 263 पद

  • कार्यपालिका पदाधिकारी के 59 पद और नगर प्रबंधक के 26 पद

  • सहायक टाउन प्लैनिंग परीक्षा के 107 पद (36 रिक्त)

  • सहायक नगर पालिका योजना पदाधिकारी और नगर पालिका योजना पदाधिकारी के 62 पद

  • बिहार एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन में 893 पद

युवाओं और शहरी ढांचे को मिलेगा लाभ

सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि शहरी निकायों की योजनाओं को भी गति मिलेगी। जल आपूर्ति, स्वच्छता और सड़क जैसी बुनियादी सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में यह पहल अहम साबित होगी।

इसे भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला : कई ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट, कई री-शेड्यूल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे का बड़ा फैसला : कई ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट, कई री-शेड्यूल
Next Article सीएम नीतीश ने गोपालगंज और वैशाली को दिया बंपर तोहफा… जानें क्या

Related Posts

Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Headlines

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.