Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 01:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रिंस खान का शूटर धराया, टपकाने वाला था धनबाद के एक नामचीन कारोबारी को
Headlines

प्रिंस खान का शूटर धराया, टपकाने वाला था धनबाद के एक नामचीन कारोबारी को

September 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रिंस खान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के एक खतरनाक मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस ऐन वक्त पर जागी और उसकी पूरी प्लानिंग फेल कर दी। पुलिस ने प्रिंस खान के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर का नाम रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा बताया गया। उसके पास के पिस्तौल और गोलियां जब्त की गयी है। अपने आका प्रिंस खान के हुक्म पर वह धनबाद के एक नामचीन कारोबारी को टपकाने की फिराक में था। शूटर धनबाद में एंट्री करने वाला था और कारोबारी पर हमला करने की पूरी तैयारी कर चुका था। इस बात का खुलासा आज यानी मंगलवार को DSP नौशाद आलम ने किया।

DSP नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि जिले के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार को बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि कुख्यात प्रिंस खान शहर में एक बड़े कारोबारी पर हमला करवाने वाला है। शूटर अपने काम को अंजाम देने के इरादे से निकल चुका है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP प्रभात कुमार ने डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम की देखरेख में टीम गठित की और आगे का टास्क सौंप दिया। SSP ने DSP को बस इतना कहा कि किसी भी हाल में हमला नहीं होना चाहिये। इसके बाद गठित टीम ने दामोदरपुर क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 9 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध को बाइक के साथ रोककर पूछताछ की। जांच में आरोपी की पहचान रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा के रूप में हुई। वह सरायकेला-खरसावां जिले के राजाबांध का रहने वाला है।

ऋतिक खान ने उपलब्ध कराये थे बाइक और हथियार 

पुलिस ने रबीउल के पास से 38 बोर की पिस्तौल, दस जिंदा गोलियां बरामद की। पूछताछ में रबीउल ने खुलासा किया कि प्रिंस खान और गोपी खान के लिए काम करता है। उसे उसके आका प्रिंस खान ने एक कारोबारी को टपकाने का हुक्म दिया था। इस काम के लिए ऋतिक खान ने उसे बाइक और हथियार उपलब्ध कराए थे, ताकि वह धनबाद के व्यापारी की हत्या कर सके।

पुराने मामलों से भी जुड़ा है नाम

डीएसपी आलम ने बताया कि रबीउल अक्टूबर 2024 में हुए शहाबुद्दीन सिद्धीकी हत्याकांड में भी शामिल था, जहां उसने मोटरसाइकिल चालक की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा चक्रधरपुर और ओडिशा के बड़वील इलाके में हत्या और रंगदारी के मामलों में भी उसका नाम सामने आया है।

ऐन वक्त पर पुलिस जागी और वारदात टल गयी

धनबाद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस साजिश को विफल कर दिया। इस मामले में प्रिंस खान, गोपी खान, ऋतिक खान और रबीउल इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे अभियान में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस का भी अहम योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : सिद्धी की खातिर दोस्त की ब’लि : गला रे’त खू’न पूजा में चढ़ाया, फिर त’ड़पता छोड़ दिया गली में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रीय आवास बैंक में निकली मैनेजर की Vacancy
Next Article सीनियर IAS अधिकारी अविनाश कुमार होंगे झारखंड के नये मुख्य सचिव

Related Posts

Headlines

डॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं

May 8, 2026
Headlines

ईडी का बड़ा दाव : झारखंड-बंगाल की कमान अब एक ही अफसर के हाथ

May 8, 2026
Headlines

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं

May 8, 2026

ईडी का बड़ा दाव : झारखंड-बंगाल की कमान अब एक ही अफसर के हाथ

May 8, 2026

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.