अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) ने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर देते हुए विभिन्न अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। कुल 7 रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 21 अक्तूबर 2025 तक चलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nhb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को मात्र 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए यह शुल्क 850 रुपये रखा गया है।
कौन-कौन से पद हैं शामिल
इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण प्रबंधकीय और उप-प्रबंधकीय पद शामिल हैं। इनमें महाप्रबंधक (क्रेडिट मॉनिटरिंग), उप प्रबंधक (लेखा परीक्षा), उप प्रबंधक (शिक्षण एवं विकास), उप प्रबंधक (मानव संसाधन), महाप्रबंधक (मानव संसाधन – अनुबंध पर), उप महाप्रबंधक (कंपनी सचिव – अनुबंध पर) और मुख्य अर्थशास्त्री के पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। महाप्रबंधक (क्रेडिट मॉनिटरिंग) के लिए सीए/एमबीए/पीजीडीएम, उप प्रबंधक (लेखा परीक्षा) के लिए सीए, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) और (शिक्षण एवं विकास) के लिए एमबीए/पीजीडीएम अनिवार्य है। वहीं मुख्य अर्थशास्त्री के लिए अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री आवश्यक है।
कितना मिलेगा वेतन?
महाप्रबंधक (स्केल-VII) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,56,500 रुपये से लेकर 1,73,860 रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि उप प्रबंधक (स्केल-II) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक वेतनमान मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। यदि आवेदकों की संख्या अधिक हुई, तो बैंक प्रारंभिक स्क्रीनिंग या ग्रुप डिस्कशन (GD) भी आयोजित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : सिद्धी की खातिर दोस्त की ब’लि : गला रे’त खू’न पूजा में चढ़ाया, फिर त’ड़पता छोड़ दिया गली में

