Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में एनका’उंटर : कुख्यात सुजीत सिन्हा के गुर्गे को लगी गो’ली
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर : कुख्यात सुजीत सिन्हा के गुर्गे को लगी गो’ली

October 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रात का सन्नाटा अभी टूटा भी नहीं था कि राजधानी रांची की फिज़ा में गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। बालसिरिंग इलाके में तड़के सुबह रांची पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग के बीच एनकाउंटर ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। यह कोई आम रात नहीं थी… यह वो रात थी जब अपराध और कानून आमने-सामने थे।

सूचना जिसने बदल दी पूरी रात

रविवार की आधी रात, रांची के एसएसपी राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली कि सुजीत सिन्हा गैंग के कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। आदेश तुरंत जारी हुआ… “टीम तैयार करो, आज किसी भी कीमत पर इन्हें पकड़ना है।” पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए सड़कों पर उतर गई। शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी शुरू हुई। हर गाड़ी, हर बाइक की सघन तलाशी ली जा रही थी।

auto

एक बाइक और सुराग की पहली कड़ी

रात करीब दो बजे, बालसिरिंग की ओर जा रही एक बाइक ने पुलिस की नज़रें अपनी ओर खींचीं। रोकने पर सवार युवक घबराया हुआ लगा। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया… “मेरा नाम सोनू है… बाकी सब बालसिरिंग में हैं… पार्टी चल रही है।”
बस, यहीं से शुरू हुई उस मुठभेड़ की कहानी, जिसने रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता दिलाई।

फायरिंग शुरू… और जंगल में गूंज उठीं गोलियां

सोनू की निशानदेही पर पुलिस टीम बालसिरिंग पहुंची। चारों ओर घना अंधेरा और सन्नाटा था। अचानक झाड़ियों के पीछे से गोली चली। पुलिस को देखते ही गैंग के सदस्यों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब पांच मिनट तक गोलियों की गूंज जंगल में गूंजती रही। फिर एक चीख सुनाई दी… “आफताब को गोली लगी है!” सुजीत सिन्हा गैंग का कुख्यात सदस्य आफताब पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। बाकी अपराधी भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि सब धर लिए गए।

एसएसपी का सख्त संदेश- “या तो सरेंडर करो, या गोली झेलो”

मुठभेड़ खत्म होने के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने साफ कहा रांची पुलिस अपराधियों को खुली छूट नहीं देगी। या तो वे आत्मसमर्पण करें, या फिर गोली खाने के लिए तैयार रहें। पुलिस के इस बयान ने शहर में संदेश दे दिया कि अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची।

पुरानी दुश्मनी और वायरल वीडियो का सच

दरअसल, इस गिरोह का नाम कुछ दिन पहले डोरंडा की एक वारदात में सामने आया था। उसी इलाके में देर रात मोनू राय के घर पर हुई गोलीबारी ने शहर को दहला दिया था। वारदात के बाद गैंग ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन रांची पुलिस की यह कार्रवाई उस चुनौती का करारा जवाब साबित हुई।

बालसिरिंग की सुबह… जब कानून के आगे नतमस्तक हुआ अपराध

सुबह जब सूरज निकला, तो बालसिरिंग का इलाका पुलिस की गाड़ियों, सायरनों और सबूत जुटाती टीमों से घिरा था। गांव के लोग बाहर निकल आए थे, किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कल रात जिनका नाम सुनकर लोग डरते थे, वे अब हथकड़ियों में जकड़े खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article50% तक घट सकता है हार्ट डिजीज और डायबिटीज का खतरा… जानें कैसे
Next Article जुबिन गर्ग मौ’त मामले में चार लोगों की गवाही आज, CID के हाथ लगे तगड़े सबूत

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.