Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जहां-तहां से बाइक टपाने और खपाने में माहिर 15 चोर पुलिस के शिकंजे में
Headlines

जहां-तहां से बाइक टपाने और खपाने में माहिर 15 चोर पुलिस के शिकंजे में

October 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाइक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची-टाटा मुख्य मार्ग के नामकुम थाना क्षेत्र में एक बंद होटल का शांत माहौल अचानक पुलिस के छापे से हलचल में बदल गया। गुप्त सूचना के आधार पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर की देखरेख में टीम ने जैसे ही होटल में कदम रखा, आरोपी भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने 15 आरोपियों को धर दबोचा। वहीं, 22 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर बाइक चोरी का काम करता था। गिरोह के छह सदस्य मास्टर चोर हैं, जो दिन-रात शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बाइक चोरी करते थे। बाकी नौ लोग चोरी की गाड़ियों को औने-पौने दामों में बेचने का काम करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि सभी बाइकें चोरी की गई थीं और गिरोह में अभी भी 15-20 अन्य सदस्य एक्टिव हैं।

कैसे धराये चोर

पुलिस कप्तान राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि यह गिरोह होटल में चोरी की बाइक बेचने के लिए इकट्ठा हुआ है। सूचना पाते ही उन्होंने रणनीति बनाई। होटल के आसपास घेराबंदी कर, पुलिस की टीम ने जैसे ही छापा मारा, आरोपी हड़बड़ी में भागने लगे। लेकिन किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

गिरफ्तार लोगों के नाम रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ चिराग, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण कुमार महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लीन्टन कच्छप उर्फ चुस्की, रोहित सईस, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, विनोद महतो, मनोज उरांव और सत्यम महतो बताये गये। इनमें से रूपेश कुमार सिंह, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो और करण कुमार महतो जहां-तहां से बाइक चोरी करने का काम करते थे। वहीं, बाकी के नौ सदस्य चोरी की उन गाड़ियों को बेचने का काम करते थे। इनमें से कुछ आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड सोनू सिंह उर्फ चिराग है।

22 गाड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये

गिरोह के निशानदेही पर अब तक 22 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 30-35 लाख रुपये बताई जा रही है। ये सभी बाइक रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी के 19 मामलों से संबंधित हैं। पुलिस अब भी गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरोह का यह मामला रांची पुलिस के लिए चुनौती रहा है, लेकिन अब तक की सफलता ने शहर में सुरक्षा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें : छह महीने पहले ब्याही संगीता के साथ मायके में हो गया भयंकर कांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछह महीने पहले ब्याही संगीता के साथ मायके में हो गया भयंकर कांड
Next Article रांची जिला छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सूरजभान सिंह बने अध्यक्ष

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.