Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाटशिला उपचुनाव 2025 : BJP ने बाबूलाल को बनाया अपना कैंडिडेट
Headlines

घाटशिला उपचुनाव 2025 : BJP ने बाबूलाल को बनाया अपना कैंडिडेट

October 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घाटशिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के जमशेदपुर जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है।
बाबूलाल इससे पहले भी इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पा सके थे। पार्टी की स्थानीय इकाई ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

2024 के चुनाव में हारे थे बाबूलाल सोरेन

पिछले विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला से किस्मत आजमाई थी, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के रामदास सोरेन ने उन्हें मात दी थी। 2019 में रामदास सोरेन को 98,356 वोट मिले थे, जबकि बाबूलाल को 75,910 वोट ही हासिल हुए।

पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ बाबूलाल सोरेन

उपचुनाव की तारीखें और रिजल्ट

चुनाव आयोग के अनुसार, घाटशिला सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव के लिए 300 मतदान केंद्र और 218 मतदान स्थल निर्धारित किए हैं।

मतदाताओं की संख्या और लिंग अनुपात

घाटशिला विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। यहां कुल 2,55,823 मतदाता हैं — जिनमें 1,24,899 पुरुष, 1,30,921 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है और लिंग अनुपात 1,048 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 2,735 दिव्यांग मतदाता भी इस उपचुनाव में वोट डालेंगे।

घाटशिला सीट का राजनीतिक इतिहास

झारखंड बनने के बाद घाटशिला सीट पर कई बार सत्ता बदली है। 2005 में कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू ने जीत दर्ज की थी। 2009 में JMM के रामदास सोरेन ने जीत हासिल की, जबकि 2014 में BJP के लक्ष्मण टुडू विधायक बने। 2019 और 2024 में फिर रामदास सोरेन ने जीत दर्ज की, वहीं बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर रहे। अब 2025 के इस उपचुनाव में भाजपा एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

इसे भी पढ़ें : नोट, नशा और लालच पर वार : बिहार में चुनाव आयोग का कड़ा एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“समथिंग पावरफुल इज कमिंग”… Apple के पोस्ट ने टेक वर्ल्ड में मचाई हलचल
Next Article राजधानी में दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी को भून डाला

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.