अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार की दोपहर अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना कटहल मोड़ के पास हुई, जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीमेंट दुकानदार अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अचानक दो युवक बाइक से आए और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। कारोबारी को आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी हैं। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। कुछ ही मिनटों में पूरा बाजार बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह मामला कारोबारी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव 2025 : BJP ने बाबूलाल को बनाया अपना कैंडिडेट
इसे भी पढ़ें : नोट, नशा और लालच पर वार : बिहार में चुनाव आयोग का कड़ा एक्शन
इसे भी पढ़ें : दिवाली और छठ पर बिहार आने में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने कर दिया है बेहतरीन इंतजाम

