अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में नक्सली एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार रात जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबंगा गांव के पास नक्सलियों ने दो बड़े पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिए, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।
घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर भाकपा-माओवादी का बैनर भी लगाया है। यह घटना उनके प्रतिरोध सप्ताह के दौरान हुई है, जिसे डर फैलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने सड़क जाम करने के बाद बैनर लगाकर अपनी मांगें लिखी हैं। सड़क अवरुद्ध होने के कारण लोगों की आवाजाही ठप हो गई है और पूरे इलाके में डर का माहौल है।
गौरतलब है कि हाल ही में इसी इलाके में नक्सलियों ने एयरटेल का मोबाइल टावर जला दिया था और आईईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों पर हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद और दो घायल हो गए थे।
चाईबासा जिले में लगातार सामने आ रही नक्सली घटनाएं प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।
Also Read : ट्रेन से बिहार-यूपी जाने वालों के लिए अलर्ट, अब यहां से नहीं मिलेगा टिकट
Also Read : इंफोसिस फाउंडर ने ठुकराई जाति जनगणना… जानें क्यों

