Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाटशिला उपचुनाव : भव्य रोड शो के बाद बाबूलाल ने किया नामांकन
Headlines

घाटशिला उपचुनाव : भव्य रोड शो के बाद बाबूलाल ने किया नामांकन

October 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घाटशिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव 11 नवंबर को होने हैं। बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने निर्वाचक पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहे। बीजेपी ने इस मौके पर एनडीए की एकजुटता दिखाने की कोशिश की। नामांकन भरने से पहले बाबूलाल सोरेन अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा के जाहेरस्थान में पूजा-अर्चना और ध्यान में बैठे। इस दौरान वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। नामांकन के दौरान अनुमंडल कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बाबूलाल सोरेन समर्थकों के साथ पहुंचे, नामांकन भरा और मोटरसाइकिल रैली निकाली।

आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री @BabulalSorenBJP जी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री @yourBabulal जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren जी और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री @SudeshMahtoAJSU जी… pic.twitter.com/Fds5OENIye

— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) October 17, 2025

चुनावी इतिहास और पिछली लड़ाई

बाबूलाल सोरेन दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2024 में उनका मुकाबला रामदास सोरेन से हुआ था। उस चुनाव में रामदास को 98,356 वोट मिले जबकि बाबूलाल 75,910 वोट लेकर रह गए। घाटशिला सीट का राजनीतिक इतिहास देखें तो 2005 में यह कांग्रेस, 2009 में झामुमो, और 2014 में बीजेपी के खाते में आई। पिछली दो बार यह सीट झामुमो के पास रही।

उपचुनाव की वजह

इस बार मंत्री रहते रामदास सोरेन के असमय निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है। इस बार रामदास के बेटे सोमेश सोरेन भी चुनाव मैदान में हैं। बाबूलाल और सोमेश दोनों ने अपने पिता की राजनीतिक सीख के तहत राजनीति में कदम रखा। चंपाई सोरेन की झामुमो में लंबे समय तक सक्रियता ने दोनों पक्षों को अच्छी समझ दी है।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए गठबंधन की ओर से भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन जी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren जी, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री @SudeshMahtoAJSU जी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/PBB1fAgRog

— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 17, 2025

जीत सुनिश्चित है : बाबूलाल सोरेन 

बाबूलाल सोरेन ने कहा, “बीजेपी का एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है और जीत सुनिश्चित है।” चंपाई सोरेन ने कहा, “सरकार पूरी तरह फेल है, जनता का समर्थन हमें मिलेगा।” जदयू विधायक सरयू राय ने कहा, “बीजेपी की जीत सरकार पर असर नहीं डालेगी, लेकिन मदमस्त सरकार पर लगाम लगाने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है।”

इसे भी पढ़ें : लाल आतंक को सबसे बड़ा झटका : 110 महिला सहित 208 नक्सलियों का सरेंडर, 153 उम्दा हथियार भी सौंपा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपलामू में 6 करोड़ का बैंक घोटाला, संदेही मैनेजर बिहार से गिरफ्तार, SDPO क्या बोले… देखें
Next Article जंगल से लौटते कदम : एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने डाले हथियार

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.