अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा शुक्रवार देर रात की गई। बता दें कि यह सीट रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को होगा और परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
घाटशिला उपचुनाव pic.twitter.com/yb5vAPuRzB
— Tiger jairam mahto fan (@JairamTiger) October 18, 2025
प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला
इस उपचुनाव में मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश सोरेन और JLKM के रामदास मुर्मू के बीच मानी जा रही है। घाटशिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां क्षेत्रीय मुद्दे और स्थानीय नेतृत्व मतदाताओं को प्रभावित करते हैं।
कौन जीतेगा जनता का विश्वास?
उपचुनाव में जनता का रुझान और नेताओं की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह देखना रोचक होगा कि घाटशिला की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।
इसे भी पढ़ें : भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह के खिलाफ जमुई में FIR… जानें क्यों

