अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamui : असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का हेलीकॉप्टर बिना अनुमति के केकेएम कॉलेज के मैदान में उतर गया। जेड-प्लस सुरक्षा के बावजूद हुई इस लापरवाही से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह के खिलाफ टाउन थाने में रात 8 बजे FIR दर्ज की गई।
प्रशासन ने दी थी पुलिस लाइन में लैंडिंग की मंजूरी
भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह ने श्रेयसी सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने जमुई पुलिस लाइन को लैंडिंग स्थल मंजूर किया था। वहां पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती भी कर दी गई थी। लेकिन हेलीकॉप्टर अचानक पुलिस लाइन के बजाय केकेएम कॉलेज में उतर गया। इससे प्रशासन और पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सुरक्षा व्यवस्था कॉलेज स्थानांतरित की गई और मंत्री को नामांकन स्थल तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
आचार संहिता का उल्लंघन
अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि बिना अनुमति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। सारी सुरक्षा इंतजाम पुलिस लाइन में तैयार थे, लेकिन अनुमति के उलट कॉलेज में लैंडिंग कराई गई। इस लापरवाही के लिए वृजनंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : मासूमियत की रंगीन चमक… इप्सोवा मेले में बच्चों ने बिखेरी खुशियों की रोशनी

