Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शहीदों के साहस को सलाम, भव्य परेड कर जांबाजों को दी गयी श्रद्धांजलि
Headlines

शहीदों के साहस को सलाम, भव्य परेड कर जांबाजों को दी गयी श्रद्धांजलि

October 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शहीदों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 परिसर में आज सुबह का माहौल कुछ अलग ही था। हर तरफ थोडा सन्नाटा, थोड़ी गंभीरता और आंखों में गर्व की चमक। “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन था, जिसमें देश और राज्य के शहीद पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। परेड मैदान में झारखंड पुलिस के जवान और अधिकारी एकजुट होकर खड़े थे। हर चेहरा गंभीर, हर कदम निश्चय से भरा। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान वहां खड़े उन परिवारों पर था, जिनके सदस्य कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। आज के दिन उनकी आंखों में अपने प्रिय की याद और साहस की एक अनकही कहानी थी।

इस अवसर पर झारखंड के आरक्षी 361 सुनिल धान को विशेष रूप से याद किया गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव में 12 अप्रैल 2025 को विशेष छापामारी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में घायल हुए सुनिल धान ने वीरगति प्राप्त की। उनका नाम सुनते ही वहां मौजूद जवानों की आंखों में गर्व और परिवार वालों की आंखें नम हो आई।

इस वर्ष (01.09.2024 से 31.08.2025) देशभर में कुल 191 पुलिसकर्मी और जवान शहीद हुए। इनमें विभिन्न राज्यों और केंद्रीय बलों के शहीद शामिल हैं। कुछ के परिवार दूर, कुछ पास, लेकिन आज सबका दर्द और गौरव एक साथ महसूस किया गया।

परेड के दौरान शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। DGP अनुराग गुप्ता और रांची एसएसपी राकेश रंडन से लेकर कई आला अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवानों ने सभी शहीदों के परिवारों से वादा किया कि उनकी सुरक्षा और उनके परिवार के प्रति हमेशा खड़े रहेंगे। यह वादा सिर्फ़ शब्द नहीं, बल्कि एक जीवनभर का संकल्प था।

शहीदों की संख्या राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और बलों के अनुसार:

क्रमांकराज्य / केंद्र शासित प्रदेश / बलशहीदों की संख्या
1आन्ध्र प्रदेश05
2अरुणाचल प्रदेश01
3असम02
4बिहार08
5छत्तीसगढ़16
6गुजरात03
7झारखण्ड01
8कर्नाटक08
9केरल01
10मध्य प्रदेश11
11महाराष्ट्र01
12मणिपुर03
13नागालैण्ड01
14ओडिसा02
15पंजाब03
16राजस्थान07
17तमिलनाडु06
18तेलंगाना05
19त्रिपुरा02
20उत्तर प्रदेश03
21उत्तराखण्ड04
22पश्चिम बंगाल12
23चंडीगढ़02
24दिल्ली08
25जम्मू-कश्मीर14
26लद्दाख01
27असम राइफल्स02
28BSF23
29CISF06
30CRPF09
31ITBP05
32SSB06
33NDRF01
34RPF09
कुल योग191

इसे भी पढ़ें : खू’न से सनी दीपावली की रात, राजधानी के इस इलाके में म’र्डर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 5800 पदों पर Vacancy
Next Article मंत्री सुदिव्य के बयान पर राजद की तीखी आपत्ति, कैलाश बोले- धूर्त कहना अपमानजनक

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.