अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर वैकेंसी जारी की है। इन पदों में स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, क्लर्क, टिकट सुपरवाइजर जैसे कई अहम पद शामिल हैं।
सैलरी और सुविधाएं
इन पदों पर सैलरी 25,000 रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये तक मिलेगी। साथ ही ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल, पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन की आखिरी तारीख
ऑनलाइन आवेदन 22 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 20 नवंबर 2025 तक चलेंगे। उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट जैसे rrbajmer.gov.in, rrbbhopal.gov.in, rrbranchi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि गलत जोन चुनने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है। स्टेशन मास्टर के लिए कॉमर्स या साइंस, जबकि क्लर्क के लिए आर्ट्स भी मान्य है। फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है। OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
सेलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में दो चरणों की परीक्षा होगी — CBT-1 और CBT-2। पहले चरण में 100 अंकों का पेपर (जनरल अवेयरनेस, मैथ्स, रीजनिंग) होगा। दूसरे चरण में 120 अंकों की परीक्षा या स्किल टेस्ट लिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग 1/3 रहेगी और फाइनल मेरिट CBT-2 और स्किल के आधार पर बनेगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC 2025 Apply Online लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।
फीस: जनरल/OBC – ₹500, SC/ST – ₹250, महिलाएं व PWD – फ्री।
इसे भी पढ़े : नामांकन करते ही राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार… जानें क्यों

