अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहने पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंगलवार को इस मामले पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह बयान काफी पीड़ादायक और अस्वीकार्य है। कैलाश यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी और ताकतवर पार्टी है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन और राजग के बीच है और इंडी गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं।
सीट शेयरिंग में जगह न मिलने पर अफसोस
कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजद के प्रति स्नेह है। ऐसे में मंत्री द्वारा अपशब्द बोलना अत्यंत निंदनीय है। कैलाश यादव ने यह भी कहा कि झामुमो को सीट शेयरिंग में जगह न मिलने से अफसोस है। कैलाश यादव ने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव को देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष नेता बताया और कहा कि पार्टी किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में आने से रोकना चाहती है।
इसे भी पढ़ें : झामुमो नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री बोले– राजद और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम

