अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ेगी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि झामुमो की इच्छा के बावजूद चुनावी मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला।महागठबंधन की “धूर्तता” को ठहराया जिम्मेदार
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार में झामुमो का चुनाव न लड़ पाना, महागठबंधन के प्रमुख दलों की राजनीतिक चालबाज़ी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने झामुमो को उचित सम्मान नहीं दिया और गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया।
झामुमो समर्थकों के साथ भी हुआ धोखा
मंत्री ने बताया कि नामांकन की अंतिम तारीख खत्म हो चुकी है और झामुमो अब चुनाव नहीं लड़ सकता। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राजद और कांग्रेस की साज़िश का परिणाम है। बिहार में झामुमो समर्थकों के साथ भी बड़ा धोखा हुआ है।
राजद-कांग्रेस दोनों को ठहराया दोषी
मंत्री ने कहा कि झामुमो हमेशा से गठबंधन धर्म निभाता रहा है, लेकिन इस बार राजद और कांग्रेस ने साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन मजबूत होने के बावजूद बिहार में झामुमो को नजरअंदाज किया गया।
मंत्री बोले– “राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बाहर किया गया”
सुदिव्य कुमार ने कहा कि झामुमो एक बड़ा राजनीतिक दल है, जिसे जानबूझकर बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है और झामुमो इसकी कड़ी निंदा करता है।
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर जयंत घोष ने लिखी नयी इबारत, पित्त नली कैंसर पर रची जीत की कहानी



