अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chhapra : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। आज यानी बुधवार को उन्होंने सिताबदियारा में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।
जंगलराज के आरोपों पर पलटवार
मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल ने विपक्ष के ‘जंगलराज’ के आरोपों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “विपक्ष बार-बार जंगलराज की बात करता है। अगर जंगलराज था, तो पिछले 15 सालों में आपने बिहार को स्वर्ग क्यों नहीं बनाया? आपने बिहार के लिए क्या किया?”
खेसारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “आप बीमार पड़ते हैं तो दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं, लेकिन बिहार की जनता के लिए एक अच्छा अस्पताल तक नहीं बनाया। आपके बच्चे विदेश में पढ़ने जाते हैं, लेकिन बिहार में अच्छे स्कूल-कॉलेज क्यों नहीं बनवाए? अगर अपने लिए कुछ नहीं कर पाए, तो जनता के लिए क्या करेंगे?”
छपरा का बेटा बनकर सेवा करूंगा
खेसारी लाल ने भावुक अंदाज में कहा, “मैं छपरा का बेटा हूं और हमेशा बेटा बनकर रहना चाहता हूं। मुझे विधायक नहीं बनना, मैं तो पहले ही जीत चुका हूं। छपरा की कई समस्याएं हैं, मैं उन्हें दूर करने के लिए काम करूंगा।”
इसे भी पढ़ें : चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के बेड से कही दिल छू लेने वाली बात

