Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 05:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छठ महापर्व पर बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम… जानें
Headlines

छठ महापर्व पर बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम… जानें

October 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छठ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : छठ महापर्व को लेकर रांची जिला पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को रांची शहर में विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

भारी वाहनों एंट्री पर दो दिन की रोक

पुलिस ने बताया है कि 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन वाहनों को रिंग रोड मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। सामान्य दिनों की तरह नो-एंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।

छोटे वाहनों और ऑटो पर भी रोक

  • 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का शहर में परिचालन नहीं होगा।
  • इसी दिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, कॉके और राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन वर्जित रहेगा।
  • फिरायालाल चौक से चढरी तालाब जाने वाली सड़क और जेल चौक से फिरायालाल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

छठ घाटों के पास पार्किंग स्थल

क्रम संख्यास्थान / मार्गनिर्धारित पार्किंग स्थल
1रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाब मार्गनगर निगम पार्क के सामने / रोड किनारे
2एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब मार्गरोड किनारे
3जकिर हुसैन पार्क से हटनिया तालाब मार्गनगाबाबा खटाल / रोड किनारे / वेजिटेबल मार्केट पार्किंग
4राम मंदिर से कांके डैम मार्गसीएमपीडीआई, गांधी नगर, रॉक गार्डन
5शालीमार बाजार से छठ तालाब मार्गशालीमार बाजार पार्किंग स्थल
6शहीद मैदान से छठ तालाब मार्गशहीद मैदान में पार्किंग
7जेल चौक के पासभगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास, रोड किनारे
8लालपुर यातायात थाना के पासरोड किनारे
9सर्जना चौक से बड़ा तालाब मार्गसर्जना चौक और फिरायालाल के बीच बने पार्किंग स्थल
10चुटिया से स्वर्णरेखा नदी घाट मार्गसरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
11बनस तालाब, चुटियारोड किनारे
12किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब मार्गरोड किनारे
13देवेंद्र मांझी चौक के पासनिवारणपुर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था

पुलिस की अपील

आदेश के अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी अल्प समय के लिए डायवर्ट या अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से वाहन लेकर घाट क्षेत्रों में न जाएं, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और पुलिसकर्मियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें : शहीदों के साहस को सलाम, भव्य परेड कर जांबाजों को दी गयी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : कहीं तजुर्बे का असर, कहीं युवा जोश की लहर
Next Article बिहार चुनाव 2025 : निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी से मिले पिस्टल और राइफल, फिर…

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.