अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में लैंड करते वक्त हेलीपैड में धंस गया। जानकारी के अनुसार, यह हेलीपैड मंगलवार देर रात ही बनाया गया था क्योंकि आखिरी समय में लैंडिंग की जगह बदलनी पड़ी। कंक्रीट पूरी तरह सूख नहीं पाया था, जिसके कारण हेलीकॉप्टर के भारी वजन से जमीन धंस गई। हालांकि, राहत की बात रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और राष्ट्रपति सुरक्षित थीं।
खराब मौसम के कारण बदली गई लैंडिंग साइट
अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पहले पंबा के पास निलक्कल में तय थी। लेकिन खराब मौसम के चलते उसे प्रमदम में उतारा गया। अचानक बदलाव के कारण हेलीपैड जल्दबाजी में तैयार किया गया था।
#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb
— ANI (@ANI) October 22, 2025
अधिकारी बोले – कंक्रीट जमने से पहले हुई लैंडिंग
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “हेलीपैड मंगलवार देर रात बनाया गया था। यह पूरी तरह सूख नहीं पाया था, इसलिए जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, उसका वजन हेलीपैड नहीं झेल पाया और पहिए जमीन में धंस गए।”
राष्ट्रपति का कार्यक्रम जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंचीं और बुधवार को पथनमथिट्टा जिले के सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं। उनके जाने के बाद पुलिस और अग्निशमन बल के जवानों ने हेलीकॉप्टर को गड्ढे से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें : चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के बेड से कही दिल छू लेने वाली बात

