Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 01:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 कुख्यात गैंगस्टर बेऊर जेल से शिफ्ट… जानें कहां
Headlines

15 कुख्यात गैंगस्टर बेऊर जेल से शिफ्ट… जानें कहां

October 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
15 कुख्यात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पटना पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। बेऊर जेल में बंद 15 कुख्यात गैंगस्टरों को सुरक्षा कारणों से भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ये अपराधी लंबे समय से जेल के अंदर से ही अपने गिरोह को संचालित कर रहे थे और चुनाव के दौरान आपराधिक घटनाओं की साजिश रचने की आशंका थी। इसी वजह से सभी को शिफ्ट किया गया है।

auto

जिन गैंगस्टरों को भेजा गया है, उनमें रवि गोप, राजेश यादव, उमेश यादव, तौसीफ राजा उर्फ बादशाह, नियाज अहमद, शंकर राय, शाहबाज उर्फ बुढ़वा उर्फ शौकत, विजय कांत पांडे उर्फ धन्नू पांडे, रौशन शर्मा, सन्नी डोम, मोनू कुमार, दानिश, मोहम्मद राजा, विजय सहनी और माजिद खान के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पटना में धमकी देने के दो मामलों में गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उनके तार बेऊर जेल में बंद गिरोहों से जुड़े हैं। इसके बाद गुरुवार की सुबह एसएसपी के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई।

करीब तीन घंटे चली इस छापेमारी में पुलिस ने जेल से ईयर बड्स और की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पटना पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान किसी भी गैंग को जेल से सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य कैदियों का भी स्थानांतरण किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर झुलस कर मर गए 12 लोग… देखें वीडियो
Next Article बढ़ती उम्र में भी शरीर रहेगा मजबूत, बस करना होगा यह काम

Related Posts

Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.