अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Gaya : गया नगर में भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद के 19 साल के बेटे सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में गया पुलिस ने एक बड़े एनकाउंटर के दौरान अपराधी बंटी कुमार को गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार किया है। घायल बंटी कुमार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में सौरभ हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधी नीतीश और राहुल समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यहा हाद दिला दें कि बीते बुधवार को गया नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ला में अपराधियों ने सौरभ कुमार को फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। इस मामले में गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को भी आरोपी बनाया गया है।
सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम बकरौर गांव में अपराधियों को पकड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान गुरुआ और गुरारू बार्डर के पास स्थित असनी गांव के पास हथियार बरामदगी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए बंटी कुमार को दो गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से सौरभ हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है और न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के टोल प्लाजा पर उचक्कों ने लहराया पिस्टल… देखें वीडियो


