अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से जाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में की गयी। मुलाकात के दौरान पंजाब के दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य गुरु जी के त्याग, समर्पण और मानवता के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना है। इस मौके पर देशभर के संत-महात्मा, धार्मिक नेता और विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद, दी शुभकामनाएं
सीएम हेमंत सोरेन ने पंजाब सरकार की ओर से मिले आमंत्रण के लिए दोनों मंत्रियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और उनका बलिदान हम सबके लिए प्रेरणादायक है। सीएम ने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और धार्मिक एकता व सौहार्द के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : भारत की पहली AI एक्ट्रेस का डेब्यू, इंसानों को लेकर बोल गयी बड़ी बात
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के टोल प्लाजा पर उचक्कों ने लहराया पिस्टल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 15 कुख्यात गैंगस्टर बेऊर जेल से शिफ्ट… जानें कहां

