अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Gopalganj (Bihar) : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गोपालगंज में राजनीतिक भूचाल मचा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप लाल श्रीवास्तव ने पार्टी से नाराज होकर बगावत का रास्ता चुन लिया। टिकट न मिलने के कारण उन्होंने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया और अब जनसुराज पार्टी जॉइन कर सियासी समीकरण बदल दिए हैं। शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनूप लाल को औपचारिक रूप से जनसुराज में शामिल किया। पीके ने कहा कि भाजपा जनता की उम्मीदों को नजरअंदाज कर रही है, लेकिन अब जनसुराज जनता की आवाज बनेगा।
40 साल की पार्टी निष्ठा के बाद लिया नया रास्ता
अनूप लाल श्रीवास्तव ने भाजपा में अपने 40 साल के सफर की बात कही और कहा कि उन्होंने हमेशा निष्ठा और समर्पण दिखाया। लेकिन अब अवसरवादिता अधिक हावी हो गई है। उन्होंने सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दिया और अब जनता की सेवा जनसुराज के माध्यम से करेंगे।
विफल रही मनाने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार, अनूप लाल गोपालगंज में भाजपा के पुराने और संगठननिष्ठ नेता माने जाते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। अब जनसुराज को उनका समर्थन मिला है और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का भी बड़ा वर्ग उनके साथ है।
जनता चाहती है बदलाव : प्रशांत किशोर
जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और गोपालगंज से इसकी शुरुआत होगी। उनका दावा है कि पार्टी विकास और पारदर्शिता की राजनीति करेगी।
इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता के बेटा म’र्डर केस में एनका’उंटर… जानें

