अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में विनोद कुमार पांडेय के आवास का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विनोद पांडेय की दिवंगत माता जलेश्वरी देवी के ब्राह्मण भोज तथा कुटुंब भोज में भाग लिया। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने विनोद पांडेय तथा उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस संवेदनशील मौके पर परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की जेलों में छठ महापर्व : 25 महिलाएं सहित 56 कैदी कर रहे छठी मैया की पूजा
इसे भी पढ़ें : JDU का बड़ा एक्शन : 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, किसे-किसे… जानें
इसे भी पढ़ें : “CTRL+SHIFT+RESPECT” की गूंज लुसर्न में… मंत्री दीपिका का डिजिटल हिंसा पर सशक्त संदेश
इसे भी पढ़ें : फौजी अब इस नामी अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हो गया MoU
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में गुमला डीसी, चार बीपीएम का वेतन रोका… जानें क्यों

