Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मूसलाधार बारिश में खू’न की कहानी, 8 घंटे में मकबुल शेख ह’त्याकांड का पर्दाफाश
Headlines

मूसलाधार बारिश में खू’न की कहानी, 8 घंटे में मकबुल शेख ह’त्याकांड का पर्दाफाश

November 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मकबुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ की उस रात को शायद ही कोई भूल पाएगा। अक्टूबर की आख़िरी शाम थी, आसमान में बिजली कौंध रही थी, हवा में ठंडक घुल चुकी थी और लखनपुर गांव की गलियों में बारिश की रफ्तार बढ़ती जा रही थी। लोग अपने घरों में दुबके थे। इसी सन्नाटे को चीरती हुई एक गोली की आवाज आई और उसी के साथ खत्म हो गई 55 वर्षीय पत्थर कारोबारी मकबुल शेख की जिंदगी।

भीगती सड़कों पर मौत की पटकथा

रात करीब साढ़े आठ बजे मकबुल शेख चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे। सड़क पर बारिश की बौछारें लगातार गिर रही थीं, चारों तरफ अंधेरा पसरा था। उसी अंधेरे में कोई छिपा बैठा था, जिसके दिल में नफरत का जहर कई सालों से पल रहा था। एक झटके में गोली चली और सबकुछ बदल गया। गांव के लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके, बस बारिश में गूंजती आवाज़ ने सबको दहला दिया।

auto

मुखिया चुनाव की अदावत बनी खून की वजह

पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, उसने रिश्तों, राजनीति और नफरत के कई पहलुओं की परत को खोलकर रख दिया। दनारुल शेख…. वही शख्स, जो कभी मकबुल का हमसाया था, अब उसका दुश्मन बन गया था। साल 2023 में मुखिया चुनाव के दौरान हुई कहासुनी झगड़े में बदली, और बदले ने जन्म लिया इस हत्याकांड का। दनारुल और उसका बेटा ललन शेख उर्फ सादिरुल महीनों से मकबुल को रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। और आखिरकार उन्होंने तय कर लिया… “बारिश की रात सही वक्त है, कोई देखेगा भी नहीं।”

मूसलाधार बारिश में दबी गोलियों की गूंज

उस रात, जब बाकी लोग खिड़कियों से बारिश देख रहे थे, ललन और दनारुल अपनी योजना पर उतरे। मकबुल शेख जैसे ही मोड़ पर पहुंचे, पीछे से चली गोली ने सबकुछ खत्म कर दिया। बारिश की बूंदों के बीच मकबुल की सांसें थम गईं और हत्यारे भाग निकले।

बारिश में भी नहीं थमी पुलिस की रफ्तार

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जिले की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी के नेतृत्व में गठित SIT ने उसी रात अभियान छेड़ दिया। बारिश से भीगी सड़कों पर, बिजली की चमक के बीच पुलिस टीम ने लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की। आठ घंटे के भीतर बरतल्ला पानीपोखर के पास ललन शेख को पिस्टल और पांच गोलियों के साथ दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर दनारुल भी गिरफ्तार हुआ। बारिश में भीगे दस्तावेज़ों के बीच पुलिस ने वह कामयाबी हासिल की, जो अक्सर दिनों लगाती है।

परिवार का बिखर गया सुकून

लखनपुर गांव में मकबुल शेख के घर अब सन्नाटा पसरा है। उनकी पत्नी की आंखें अब भी दरवाज़े पर टिकी हैं, जैसे वो लौट आएंगे।
बेटे अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि पिता की मौत की वजह वही पुराने चुनावी झगड़े थे, जिन पर सबने कहा था… “अब मामला खत्म हो गया।” पर सच यह है कि नफरत का बीज कभी खत्म नहीं हुआ, बस बारिश की उस रात फूटा।

मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर, पाकुड़ SP निधि द्विवेदी क्या बता गयीं… देखें pic.twitter.com/KtaNRhRggT

— News Samvad (@newssamvaad) November 1, 2025

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इस कांड को सुलझाने और हत्या के संदेही गुनहगारों को दबोचने में मुफ्फसिल थानेदार गौरव कुमार, हिरणपुर थानेदार रंजन कुमार सिंह, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, एसआई संजीव कुमार झा, अजय कुमा उपाध्याय, अनंत साहा, अरविंद मंडल और एएसआई उमर फारुक की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें :बरसात के सन्नाटे में चली गो’ली, मा’रा गया पत्थर कारोबारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअदाणी फाउंडेशन ने बदल डाली गांव के पांच लड़कों की तकदीर… जानें कैसे
Next Article राशिफल @ 02 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.