Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 10:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब ठगी नहीं जाएगी जनता, घाटशिला में बदलाव की आंधी : लंबोदर महतो
Headlines

अब ठगी नहीं जाएगी जनता, घाटशिला में बदलाव की आंधी : लंबोदर महतो

November 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लंबोदर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने झामुमो पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने घाटशिला के विकास को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। आदिवासी–मूलवासी समाज को झूठे वादों से ठगा गया है और आज भी गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

लोगों से सीधा संवाद, बदहाली पर सवाल

डॉ. महतो ने सोमवार को ढालभूमगढ़ और मुसाबनी प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। माटीगोड़ा और बांसकटिया जैसे गांवों में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा, “घाटशिला में सड़क नहीं, पानी नहीं, डॉक्टर नहीं, जनता अब जाग चुकी है, बदलाव की हवा चल रही है।” उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग बदहाली का सामना कर रहे हैं और अब वे झूठे वादों से ऊब चुके हैं।

रामचंद्र सहिस और हरे लाल महतो भी मैदान में

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और आजसू के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने भी कालाचिति पंचायत में प्रचार अभियान चलाया।
श्री सहिस ने बाँसगढ़ा और माझीटोला में बैठकों के दौरान ग्रामीणों से एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए ही घाटशिला के विकास का रोडमैप तैयार कर सकता है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

इस मौके पर सत्यनारायण महतो, राजेश महतो, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया राकेश मुर्मू, बनबिहारी महतो, ओमियो महतो, मानु महतो और संतोष महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें : ‘सीओ साहेब’ सस्पेंड, नाजायज रिश्ते के इल्जाम से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई… जानें क्या
Next Article चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गयी पैसेंजर ट्रेन, मचा कोहराम… देखें वीडियो

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.