Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 01:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक खेत, दो दावेदार और फिर सीने में धंसा तीर… जानें
Headlines

एक खेत, दो दावेदार और फिर सीने में धंसा तीर… जानें

November 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : जमीन के लफड़े में झगड़ा गांवों में नया नहीं है। लेकिन जब यह विवाद खून तक पहुंच जाए, तो सिर्फ मिट्टी नहीं, रिश्ते भी लहूलुहान हो जाते हैं। मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार को जो हुआ, उसने यही सच फिर उजागर कर दिया। तीन भाई राजू, रमेश और जेठ मरांडी अपने खेतों का हाल देखने निकले थे। रास्ता छोटा था, मगर मन भारी। क्योंकि उसी रास्ते पर कभी उनके पिता के दोस्त और अब विरोधी बन चुके छतर किस्कू का घर पड़ता है। रिश्तों में जमी कड़वाहट इतनी गहरी हो चुकी थी कि अब बात सिर्फ जमीन की नहीं, अहम की भी हो गई थी।

झाड़ियों निकला तीर सीने में धंस गया

बिशनपुर से गुजरते वक्त अचानक झाड़ियों के बीच से एक तीर निकला और सीधे राजू मरांडी के सीने में धंस गया। बाइक डगमगा गई, राजू सड़क पर गिर पड़ा। रमेश और जेठ ने चीखते हुए उसे थामा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, मगर हमलावर तब तक गायब हो चुके थे। तीर को सीने में लिए राजू की सांसें फट रही थीं। भाई उसे बाइक से ही थाने ले गए। पुलिस ने बिना देर किए उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने तेजी से तीर निकाला। शुक्र था कि तीर ने किसी मुख्य नस को नहीं छुआ था। राजू अब खतरे से बाहर है, मगर जो जख्म अंदर लगा है, वह जल्दी नहीं भरेगा।

पुरानी दुश्मनी की जड़ें गहरी

राजू के भाई जेठ मरांडी बताते हैं कि ये दुश्मनी नई नहीं है। बाबा के समय से ही ये खेत का मामला चल रहा है। पट्टा का हिस्सा किसके नाम है, इसी बात को लेकर गांव दो हिस्सों में बंट गया। पिछले साल भी रमेश पर तीर चला था, अब राजू पर… जेठ बोलते हुए चुप हो जाते हैं। चेहरा उस डर को बयां करता है जो अब रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है।

पुलिस की कार्रवाई और गांव की चुप्पी

थानेदार राहुल गुप्ता ने बताया कि घायल की हालत स्थिर है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन तीन लोगों पर शक है। इनके नाम छतर किस्कू, बोलाई किस्कू और सकल किस्कू हैं। तीनों अब गांव से फरार हैं। गांव वाले इस मामले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं अगला निशाना वे न बन जाएं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हर जिले तक पहुंचेगी ICU सुविधा, रांची में हुआ बड़ा फैसला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचौथा टी20 भारत के नाम, स्पिनरों की आंधी में उड़ा ऑस्ट्रेलिया
Next Article 17 दिन बाद जेल से बाहर आए राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह, जानें मामला

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.