अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में कंगारू टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए। अर्शदीप, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट (25) और मार्कस स्टोइनिस (17) ने थोड़ी कोशिश की लेकिन भारत के स्पिन आक्रमण के आगे टिक नहीं सके। टिम डेविड भी 14 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की पारी का हाल
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22) और सूर्यकुमार यादव (20) ने अहम योगदान दिया। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में नाबाद 21 रन ठोके और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस और जंपा का प्रभाव
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जंपा ने 3-3 विकेट लेकर भारत को रोकने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी टीम लड़खड़ा गई।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हर जिले तक पहुंचेगी ICU सुविधा, रांची में हुआ बड़ा फैसला

