अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को CM हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात तदाशा मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली औपचारिक बैठक थी। CM से मुलाकात के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी संभालने पर तदाशा मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड पुलिस नई ऊर्जा और संवेदनशीलता के साथ काम करेगी।
तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें राज्य सरकार ने झारखंड की प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह राज्य पुलिस इतिहास की पहली महिला डीजीपी बनी हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी।
झारखंड पुलिस सेवा में लंबे अनुभव वाली तदाशा मिश्रा को शांत स्वभाव और सख्त प्रशासनिक निर्णयों के लिए जाना जाता है। वे इससे पहले झारखंड पुलिस मुख्यालय में अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, चार्ज लेते क्या बोल गयीं… देखें

