Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम फेल, 300 फ्लाइट्स लेट
देश

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम फेल, 300 फ्लाइट्स लेट

November 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दिल्ली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Delhi : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उड़ान संचालन पर बड़ा असर पड़ा। इस गड़बड़ी के कारण सुबह से ही फ्लाइट्स की आवक-जावक प्रभावित रही और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

300 से ज्यादा उड़ानें लेट, एयरलाइंस ने दी सफाई

खबरों के मुताबिक, तकनीकी समस्या के चलते करीब 300 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुई हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने बयान जारी कर कहा कि ATC सिस्टम में समस्या के कारण उनकी फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

auto

AMSS सिस्टम में खराबी, मैन्युअली तैयार हो रहे फ्लाइट प्लान

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम से ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के फ्लाइट प्लान ऑटोमैटिक तरीके से नहीं मिल पा रहे हैं। AMSS, ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) को सूचनाएं भेजता है। सिस्टम ठप होने से अब फ्लाइट प्लान मैन्युअली तैयार किए जा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया धीमी हो गई है और उड़ानें निर्धारित समय पर नहीं उड़ पा रही हैं।

तकनीकी टीम कार्रवाई में, यात्रियों से अपडेट लेते रहने की अपील

दिल्ली एयरपोर्ट और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में लगी हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी एयरलाइन से लगातार अपडेट लेते रहें। देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शामिल IGI से प्रतिदिन लगभग 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं, ऐसे में यह खराबी बड़ा असर डाल रही है।

इसें भी पढ़ें : झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, चार्ज लेते क्या बोल गयीं… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत से मिलीं राज्य की पहली महिला प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा
Next Article कोहली का संन्यास और RCB की ब्रांड वैल्यू को लेकर चौंकाने वाला दावा… जानें

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.