Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 04:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड की 25वीं सालगिरह : फ्लैग ऑफ कर सीएम हेमंत ने बढ़ाया विकास का कारवां
Headlines

झारखंड की 25वीं सालगिरह : फ्लैग ऑफ कर सीएम हेमंत ने बढ़ाया विकास का कारवां

November 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड ने अपने सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। ये सिर्फ एक तारीख या आयोजन नहीं, बल्कि उन सपनों की कहानी है जो इस मिट्टी के हर गांव, हर पहाड़, हर नदी में बसी है। मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास से जब सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने जन-जागरूकता के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई, तो ऐसा लगा जैसे पूरा राज्य नए विश्वास और उम्मीदों के साथ अपनी अगली यात्रा पर निकल पड़ा है।

संघर्ष से सशक्तिकरण तक की कहानी

झारखंड का इतिहास संघर्ष से भरा है। पानी, जंगल और जमीन के अधिकार की लड़ाई से उपजे इस राज्य ने 25 साल में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि आत्मगौरव की भी है। उन्होंने कहा कि हम उस सपने को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके लिए यह राज्य बना था। रजत जयंती का यह साल खास इसलिए भी है क्योंकि यह भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का वर्ष है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी आत्मा में संघर्ष है, और हम उसी संघर्ष की भावना से झारखंड को सशक्त बना रहे हैं।

जन-जागरूकता का नया अभियान

कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए प्रचार वाहन आने वाले दिनों में राज्य के हर जिले और गांव तक जाएंगे। इन वाहनों में न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि लोगों को यह भी बताया जाएगा कि कैसे वे खुद झारखंड के विकास में भागीदार बन सकते हैं। यह अभियान सिर्फ योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि “लोगों से जुड़ने” की पहल है। एक संवाद, जिसमें सरकार और जनता साथ मिलकर विकास की कहानी लिखेंगे।

मुख्यमंत्री आवास में गूंजी संस्कृति की धड़कनें 

कार्यक्रम की सबसे सुंदर झलक थी झारखंड की लोकसंस्कृति का प्रदर्शन। ढोल-नगाड़ों की गूंज, संताली गीतों की लय और नृत्य की रंगत ने माहौल को जीवंत बना दिया। ऐसा लगा जैसे पूरा राज्य अपनी परंपरा की धुन पर झूम रहा हो। दुमका के संताली बैंड और स्थानीय कलाकारों ने जब मंच संभाला तो दर्शकों की तालियों ने साबित किया कि झारखंड की असली पहचान उसकी संस्कृति ही है।

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने गवर्नर गंगवार को दिया न्यौता… जानें किसका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत ने गवर्नर गंगवार को दिया न्यौता… जानें किसका
Next Article कर्मचारियों की मेहनत को मिला सम्मान, डीसी मनीष बढ़ा गये हौसला

Related Posts

Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.