Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 12:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनसुराज के इस कैंडिडेट का हार्ट अटैक से निधन, बर्दास्त नहीं कर सके हार का झटका
Headlines

जनसुराज के इस कैंडिडेट का हार्ट अटैक से निधन, बर्दास्त नहीं कर सके हार का झटका

November 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जनसुराज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bhojpur : जनसुराज पार्टी के लिए शुक्रवार को बड़ी और दुखद खबर सामने आई। तरारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पार्टी के कैंडिडेट चंद्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना उसी दिन हुई जब बिहार में चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चंद्रशेखर सिंह को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पहला हार्ट अटैक 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान आया था, और तब से वे इलाजरत थे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आए दूसरे हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

BJP ने बड़ी जीत दर्ज की

तरारी सीट से चंद्रशेखर सिंह को 2,271 वोट मिले। इस सीट पर BJP के विशाल प्रशांत ने 96,887 वोट के साथ जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर CPI(ML) के मदन सिंह रहे, जिन्हें 85,423 वोट मिले। मतगणना 29 राउंड में पूरी हुई, जो इस सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा और उच्च मतदान का संकेत देती है।

कुरमुरी में शोक की लहर

सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, कुरमुरी गांव के निवासी थे। राजनीतिक अनुभव सीमित होने के बावजूद, समाज में उनकी प्रतिष्ठा और सक्रियता काफी मजबूत थी। जन सुराज पार्टी ने उन्हें तरारी से टिकट दिया था, और उनकी उम्मीदवारी को ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पैठ बढ़ाने के लिए अहम माना गया। उनकी मौत की खबर फैलते ही कुरमुरी गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र की बड़ी क्षति बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचा था, जबकि परिजन पटना से आरा के लिए रवाना हो चुके थे।

तरारी विधानसभा में मतगणना में कड़ी प्रतिस्पर्धा

भोजपुर जिले की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तरारी विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाई। जनसुराज पार्टी की उपस्थिति नई थी, लेकिन चंद्रशेखर सिंह की उम्मीदवारी ने ग्रामीण स्तर पर पार्टी को पहचान दिलाई। इस दुखद घटना ने न केवल पार्टी को झटका दिया है, बल्कि क्षेत्र में गहरी भावनात्मक प्रतिक्रिया भी पैदा की है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस डैम से मिली तीन पुलिसकर्मियों की बॉडी, इलाके में सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के इस डैम से मिली तीन पुलिसकर्मियों की बॉडी, इलाके में सनसनी
Next Article झारखंड के 25 साल पूरे, गवर्नर और सीएम ने दी शुभकामनाएं

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.