अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य अस्तित्व में आया था। इस खास अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह और सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंडवासियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि 25 साल का यह सफर राज्य की विकास यात्रा और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश के लोगों की खुशहाली और झारखंड के सतत विकास की कामना की।
महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही मातृभूमि और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए जो अद्भुत संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/QmCN7gXzdh
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 15, 2025
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए राज्यवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। सीएम ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों और बलिदान की वजह से ही अलग झारखंड का सपना साकार हुआ। आज 25 साल का युवा झारखंड उनके चरणों में जोहार अर्पित कर रहा है।
समस्त झारखण्ड वासी अपने वीर सपूत उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर नमन करते हैं…
धरती आबा के आदर्शों पर चलकर ही वीर शहीदों ने अलग झारखण्ड राज्य की परिकल्पना को साकार किया, जिसका प्रतिफल है आज 25 वर्ष का युवा झारखण्ड धरती आबा को जोहार कर रहा है pic.twitter.com/9UnBuu6Zzj— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 15, 2025
Also Read : जनसुराज के इस कैंडिडेट का हार्ट अटैक से निधन, बर्दास्त नहीं कर सके हार का झटका
Also Read : राजधानी के इस डैम से मिली तीन पुलिसकर्मियों की बॉडी, इलाके में सनसनी
Also Read : थाना में भयंकर ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौ’त
Also Read : NDA की प्रचंड जीत, PM मोदी बोले- बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया
Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जीत गए ‘छोटे सरकार’

