अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में नो-इंट्री नियमों का उल्लंघन बढ़ते मामलों के चलते ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। अभियान के दौरान टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नो-इंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया। जांच में सामने आया कि नो-इंट्री समय खत्म होने के बाद भी 35 भारी मालवाहक वाहन प्रतिबंधित क्षेत्रों में पाए गए। पुलिस ने इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारी वाहनों पर निगरानी जारी
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नो-इंट्री समय के दौरान भारी वाहनों का संचालन न करें। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और जाम की समस्या कम हो। पुलिस ने बताया कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। ट्रैफिक पुलिस शहर के प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाएगी और उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
इसे भी पढ़ें : गरीबों के इलाज में बड़ी राहत, डीसी ने मरीजों को दिलाई सरकारी मदद
इसे भी पढ़ें : काली रात, सफेद कार और 22 साल का जवान लड़का पुलिस के शिकंजे में… जानें

