WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : धनबाद में हाल के दिनों में संपत्ति से जुड़े अपराध, गिरोहों की गतिविधियों और विवाद की वजह से बिगड़ते हालात पर पुलिस ने बड़ी समीक्षा बैठक की। बोकारो जोन के IG सुनील भस्कर ने धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और जिले के सभी वरीय व क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। IG ने सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा की और साफ कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पुलिस बल की तैयारी पर जोर
- आईजी ने निर्देश दिया कि सभी थानों में लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और शील्ड हर समय उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने में सक्षम होना चाहिए।
- जिला नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पॉन्स टीम की व्यवस्था और उनके पास आंसू गैस दस्ते की उपलब्धता को भी जरूरी बताया गया।
गश्ती और एंटी क्राइम चेकिंग को तेज करने के निर्देश
- सभी एसडीपीओ और डीएसपी को कहा गया कि गश्ती वाहनों में भीड़ नियंत्रण उपकरण जरूर हों।
- रक्षक ऐप के माध्यम से नियमित एंटी क्राइम चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
- आईजी ने जेल से बाहर आए अभियुक्तों पर कड़ी निगरानी की बात कही और E-Prison सिस्टम की लगातार मॉनिटरिंग का आदेश दिया।
भूमि विवाद और अपराधियों की निगरानी को लेकर कड़ा रुख
- भूमि विवाद से जुड़े मामलों में जरूरत पड़ने पर तुरंत धारा 107 और 144 लागू करने को कहा गया।
- सर्कल इंस्पेक्टरों को अपने क्षेत्र के अपराधियों के डोसियर अपडेट रखने और समय पर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
बैंकों, ज्वेलरी दुकानों और CSC सेंटर की सुरक्षा पर फोकस
- थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों और CSC सेंटर संचालकों से मिलकर सुरक्षा जरूरतों की जानकारी लेने को कहा गया।
- सभी एसडीपीओ और डीएसपी को बैंक, ATM, पोस्ट ऑफिस और ज्वेलरी दुकानों के प्रबंधकों से बैठक कर सुरक्षा उपाय तय करने का निर्देश दिया गया।
- चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर सभी ज्वेलरी और मल्टी शॉप्स के बाहर CCTV लगाने का अनुरोध करने की बात कही गई।
किरायेदार सत्यापन अनिवार्य, संगठित अपराधियों पर कार्रवाई तेज
- किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने और मकान मालिकों को बाहर जाने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह देने को कहा गया। इसके लिए सोशल मीडिया और माइकिंग से प्रचार कराने पर जोर दिया गया।
- संगठित अपराध में शामिल आरोपियों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने की दिशा में भी आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : 22,800 बोरी आलू बर्बाद, काशीला के किसानों की सालभर की मेहनत मिट्टी में

